गिरिबाला-समर्थ की जिनसे बात हुई, सभी की डिटेल मांगी

मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के बाद पीएम रिपोर्ट और उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने फोन पर किन-किन लोगों से बात की उन सभी के डिटेल देने के लिए कोर्ट के फैसले का इंतजार हो रहा है। फरारी के दौरान समर्थ सिंह कहां कहां रहा और उसे किन लोगों ने मदद दी। इसका ब्यौरा भी कोर्ट से उपलब्ध कराने के निर्देश देने का आग्रह किया गया है। ट्विशा के परिजनों की ओर से वकील अंकुर पांडे ने यह आवेदन कोर्ट में लगाया है। 30 जून को पीएम रिपोर्ट के बारे में भी कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने दूसरा पीएम किया था। अभी उसकी रिपोर्ट का खुलासा होना बाकी है। जानकारी के अनुसार, इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई के हाथ में जाने के पहले पुलिस ने गिरिबाला, समर्थ और ट्विशा के मोबाइल-लैपटॉप और हेडफोन आदि जब्त किए थे।

Related Articles