सरकार में आने वाले अधिकारी खुद को बताने लगते हैं संघ का

सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संघ के पदाधिकारी रहे शालिगराम स्मृति समारोह में कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को गढऩे का काम किया। उनमें अनुशासन लाने का काम करते थे। इस मौके पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संघ में अब बहुत भीड़ हो गई है। लेकिन अच्छे लोगों की कमी होने लगी है। सरकार में जो अधिकारी आता है वह भी अपने आपको संघ का बताने लगता है। मंत्री विजयवर्गीय बोले- संगठन बढ़ रहा है, विचारधारा बढ़ रही है पर अच्छे लोग नहीं होंगे तो इसका क्या महत्व। हमारी संख्या के साथ और पार्टी बड़ी बन रही है। अधिकारी-कर्मचारी भी स्वयं को संघ का बताने लगे हैं। अधिकारी कहते हैं, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है। विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए यहां तक कहा कि सब अधिकारी संघ के हो गए हैं। एक अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि मेरे पिता संघ में अध्यक्ष थे जबकि संघ में ऐसा कोई पद ही नहीं होता। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने भी स्व. शालिगराम तोमर के साथ अपने संस्मरण सुनाए। वह बोले कि तोमरजी कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं को भी समझते थे। मेरी तो शादी भी शालिगराम जी ने कराई थी।



Related Articles