आबकारी विभाग: सरकार को होगी 20,481 करोड़ रुपये की आय

आबकारी विभाग

बिच्छू डॉट कॉम। आबकारी विभाग ने इस वर्ष राजस्व संग्रहण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग को वित्त विभाग द्वारा दिए गए 20,279 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए कुल 20,481.80 करोड़ (अनुमानित) का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। यानी लक्ष्य से करील 202 करोड़ रुपये अधिक का संग्रह होगा। इस तरह देर से ही सही लेकिन राज्य की सभी 3,553 शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस नीलामी से सरकार को कुल 18,676.80 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के वार्षिक मूल्य की तुलना में 12.33 प्रतिशत अधिक है। शराब दुकानों की नीलामी के अलावा, विभाग को अन्य स्रोतों से भी लगभग 1,775 करोड़ की आय होने का अनुमान है। यह अतिरिक्त आय दुकानों से प्राप्त कुल राजस्व का लगभग 9.5 प्रतिशत हिस्सा है। हालांकि इस पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान शराब व्यापारियों की मनमानी और बीयर की शार्टेज जैसी समस्याएं भी सामने आईं। इन चुनौतियों के बीच आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के प्रयासों से शराब दुकानों का सफल निष्पादन कर मप्र का आबकारी लक्ष्य से आगे निकल गया है।

Related Articles