पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले, जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं

गोपाल भार्गव

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश के कद्दावर नेता और रहली विधानसभा सीट से विधायक गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज के प्रांतीय सम्मेलन में कहा कि व्यावहारिक राजनीति में जाति के सामने पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं होता। भार्गव ने कहा कि वर्तमान दौर में कई लोग अपनी जाति के उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हैं, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से क्यों न हो। लोग अपनी जाति के गौरव और हितों को सर्वोपरि रखते हैं। यही व्यावहारिक राजनीति है। भार्गव ने कहा कि देश की आजादी के बाद भी वास्तविक संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। नौकरी, रोजगार, अधिकार और सपन्नता आज भी आपके वोट की ताकत पर निर्भर करते हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने की अपील की।

Related Articles