नगर निगमों और संभाग स्तर पर एफडीआर तकनीक से बनानी होगी पांच-पांच सडक़ें

नगर निगमों

बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक के तहत ही नई सडक़ें बनाई जाएंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने प्रत्येक नगर निगमों और संभाग स्तर के अधिकारियों को एफडीआर तकनीक से सडक़ें बनाने को लक्ष्य दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ठ व किया किया गया है कि इस काम में बहोना नहीं चलेगा कि हम नहीं बना सकते हैं। ऐसे पुराने मार्ग चिह्नित किए जाएंगे, जहां सडक़ ऊंची हैं और मकान नीचे हैं। इन पुरानी सडक़ों को उखाडक़र इससे निकली सामग्री (डामर, कंक्रीट और मिट्टी) को 100 प्रतिशत रिसाइकिल करके नई और मजबूत सडक़ बनाई जाएगी। बता दें कि एफडीआर तकनीकी मैं पुरानी सडक़ को उखाडक़र, उसमें सीमेंट, केमिकल मिलाकर, फिर से बिछाकर कंप्रेस किया जाता है, जिससे लागत 40-50 प्रतिशत कम हो जाती है। यह सडक़ निर्माण का एक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल तरीका है।

Related Articles