कर्मचारियों के डीपीएफ का अब भुगतान ऑनलाइन भी हो सकेगा

भुगतान ऑनलाइन

बिच्छू डॉट कॉम। सरकारी कर्मचारियों को अब विभागीय भविष्य निधि के अंतिम भुगतान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वित्त विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया तक कर दी है। एक जुलाई से ई-विभागीय भविष्य निधि (डीपीएफ) प्रणाली शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया कोषालयीन कम्प्यूटर प्रणाली के माध्यम से संचालित होगी। इसके साथ कर्मचारियों के डीपीएफ के अंतिम भुगतान की स्वीकृति देने की शक्तियां संचालक पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा को सौंपी गई हैं। अभी अंतिम भुगतान कार्रवाई विभागीय अधिकारी करते थे। कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के 4 माह पहले डीपीएफ की राशि और ब्याज का सत्यापन करना होगा। विसंगति पर शिकायत कर सकेंगे। फिर ट्रेजरी में अंतिम भुगतान आवेदन देंगे। डीडीओ को सेवानिवृत्ति से एक माह पहले इसे ऑनलाइन अग्रेषित करना होगा। विभिन्न चरणों से डिजिटली सत्यापन और पैसों का भुगतान होगा।

Related Articles