कांग्रेस में युवाओं की समस्या उठाने बनी 12 सदस्यीय समिति

बिच्छू डॉट कॉम। कांग्रेस प्रदेश में अब युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए अभियान शुरू करेगी। इसकी रणनीति तय करने के लिए 12 सदस्यीय युवा मामलों की समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रदेश के नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पीडि़त युवाओं से बात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को समझकर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेश प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अभियान को मप्र में भी आगे बढ़ाया जाएगा। यह समिति इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, एआइसीसी सचिव कुणाल चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री मितेंद्र दर्शन सिंह, एनएसयूआइ प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिलाध्यक्ष देवास मनीष चौधरी, लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते, प्रवक्ता आनंद जाट, अभा युवा कांग्रेस सचिव सदफ खान।

Related Articles