
बिच्छू डॉट कॉम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का सांवेर में भूमिपूजन करेंगे। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे करीब 48 किमी लंबे इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर की लागत 2,985 करोड़ है। यह कॉरिडोर इंदौर के पितु: पर्वन क्षेत्र से शुरू होकर उज्जैन के चिलायेग गणेश मंदिर के समीप सिंहस्थ बायपास तक पहुंचेगा। मार्ग बनने से इंदौर और उज्जैन के बीच की दूरी कम होने से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव व ने ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन की पहली सडक़ होगी। परियोजना के लिए 917 किसानों की लगभग 242.939 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है। इसके बदले सरकार ने 816 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया है। इस कॉरिडोर से इंदौर के 20 और उज्जैन के 8 गांव सीधे जुड़ेंगे।
