कांग्रेस ने खाद संकट पर भाजपा को घेरा, जीतू ने कहा- किसानों से किए वादे टूटे

किसानों के मुद्दे पर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बुधवार शाम मुरैना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ किए गए वादों को अब सिर्फ आश्वासन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें तत्काल जमीन पर लागू किया जाए। दिल्ली से दतिया जाते समय मुरैना में हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पटवारी ने खाद की कथित कालाबाजारी, किसानों की परेशानी और प्रशासनिक स्तर पर कथित अभद्रता को लेकर सरकार को घेरा। पटवारी ने कहा, कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही खाद की कालाबाजारी के आरोप सामने आ रहे हैं। किसानों के साथ प्रदेशभर में अभद्रता की जा रही है, उन्हें पीटा जा रहा है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने संगठन में नई जान लाई है।

Related Articles