
तीन दिन पहले मुरैना में भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा के निवास पर एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा कुशवाहा समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर अब माफी मांगी है। तोमर ने लिखित बयान जारी कर कहा, यह पारिवारिक कार्यक्रम था और उसी माहौल में चर्चा हो रही थी। तोमर ने कहा, कुशवाहा और हम लोग एक दूसरे के पूरक हैं। इसी भाव से जीवन भर कुशवाहा समाज का सम्मान करता रहा हूं। और जीवन पर्यन्त करता रहूंगा। मैं अपमान करने का सपने में भी नहीं सोच सकता हूं। यदि मेरे शब्द से किसी को ठेस लगी तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। बता दें, 31 जुलाई को नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में कहा था कि कुशवाहा समाज समय-समय पर गुलाटी खाता रहा और अपनी विश्वसनीयता को खंडित किया।
