
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधुरी सिंह (84) के निधन पर शोक जताया है। वे वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह व नृपेंद्र सिंह की माता जी थीं। जिनका रविवार को रीवा में देहावसान हो गया। अंतिम संस्कार रीवा जिले के गृहग्राम में होगा। सीएम ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवन में मां का कोई स्थान नहीं ले सकता। मृगेंद्र सिंह के परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है। वहीं, कई अन्य नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
