
बिच्छू डॉट कॉम। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने विभिन्न नगरीय निकायों में लंबित जांच प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों व कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने, पेंशन में कटौती पदावनति और अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई निर्माण कार्यों में अनियमितता, शासकीय भूमि से जुड़े मामलों, नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी और कोरोनाकाल में सामग्री खरीदी से संबंधित प्रकरणों में की गई है। नगर परिषद नगौद में स्टॉप डेम निर्माण कार्य में अनियमितता के मामले में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाण्डेय पर परिनिंदा अधिरोपित की गई है। वे एक वर्ष तक पदोन्नति के पात्र नहीं होंगे। नगर परिषद जैतहरी में कोरोनाकाल के दौरान सामग्री खरीदी में गड़बड़ी के मामले में मोहित शर्मा, रजनीश लहंगीर व संजीव राठौर की 4-4 वेतनवृद्धियां रोकी गई हैं।
