
बिच्छू डॉट कॉम। राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) विजय यादव का कार्यकाल 19 अक्टूबर को 65 वर्ष की आयु पूरी होने के साथ समाप्त हो गया। वे दो वर्ष एक माह तक इस पद पर रहे। 1987 बैच के पूर्व आईपीएस और डीजीपी रहे विजय यादव ने दो वर्ष पूर्व 18 सितंबर 2024 को मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था। आरटीआई एक्ट के तहत सीआईसी का कार्यकाल 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक के लिए होता है। प्रदेश में नए सीआईसी की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आवेदन बुलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पिछले माह 25 सितंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बुलाए गए थे।
