313 दिन का प्रशिक्षण पूरा, 206 नव आरक्षक बने पुलिस का हिस्सा

बिच्छू डॉट कॉम। पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) उज्जैन में नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के पांचवें सत्र का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इसमें 206 नव आरक्षकों ने 313 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा कर मध्यप्रदेश पुलिस की मुख्यधारा में प्रवेश किया। विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण रवि कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का समापन दीक्षांत परेड के साथ किया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन राकेश गुप्ता ने परेड की सलामी ली और कहा कि वर्दी का सम्मान जनता के विश्वास से मिलता है। उन्होंने संवेदनशील और सम्मानजनक व्हावहार को पुलिस की पहचान बताते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पर जोर दिया। पीटीएस उज्जैन की पुलिस अधीक्षक मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि पाठ्यक्रम दो सेमेस्टर में 12 विषयों की लिखित परीक्षाओं, आउटडोर गतिविधियों, भ्रमण और आधुनिक हथियारों से फायरिंग प्रशिक्षण के साथ चला।

Related Articles