सरकार ने मानी मांगें, विधायक पंकज ने तोड़ा अनशन

विधायक पंकज

बिच्छू डॉट कॉम। राज्य सरकार ने ईओआई बुलाकर 13 साल से बंद पड़ी कैलारस शुगर मिल को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने 15 अगस्त से कैलारस में चल रहा अपना आमरण आंदोलन शनिवार को समाप्त कर दिया। पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह एवं विधायक के माता-पिता ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन समाप्त करने के बाद विधायक उपाध्याय ने दावा किया कि राहुल गांधी द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से मिल को बचाने के आंदोलन से जुडऩे की बात सामने आने के बाद प्रशासन दबाव में आया और देर शाम सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। उन्होंने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन हमें किसी के भ्रम में नहीं आना है।

Related Articles