ट्विसा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई टली

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में गिरफ्तार पूर्व जज गिरीबाला सिंह की जमानत अर्जी पर गुरुवार को मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को तय की है। ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिली थीं। पुलिस ने पहले बीएनएस की धारा 80 (2) में एफआईआर दर्ज कर गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ को गिरफ्तार किया था। जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद आरोपियों पर धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया।

Related Articles