मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर निजी अस्पताल संचालकों के आंदोलन ने 8 अक्टूबर को नया मोड़ ले लिया, जिस दिन संगठन ने 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच करने और आयुष्मान योजना में मरीजों की भर्ती स्थगित करने की घोषणा की थी, उसी दिन सरकार के साथ बातचीत के बाद दोनों फैसले फिलहाल टाल दिए गए। अस्पताल संचालकों का कहना है कि सरकार ने उनके भुगतान और एनएबीएच से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। यूनाइटेड प्राइवेट हॉस्पिटल्स डायरेक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय मिश्रा ने बताया कि सरकार ने अस्पताल संचालकों की बात ध्यान से सुनी और टीएमएस-1 तथा टीएमएस-2 पोर्टल के लंबित भुगतान को जारी करने पर सहमति जताई है।
09/10/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
