
बिच्छू डॉट कॉम। समृद्ध मध्यप्रदेशञ्च2047 के लक्ष्य को गति देने के लिए 24 अगस्त को भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेशञ्च2047 विषय पर आयोजित यह कॉन्क्लेव कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव की थीम वन इंस्टीट्यूट-वन प्रॉमिस होगी। इसमें आईआईटी इंदौर, आईआईएम इंदौर, आईआईएसईआर भोपाल, मैनिट भोपाल, एम्स, एनएफएसयू भोपाल, आरआरकैट इंदौर, डीआरडीओ और इसरो सहित 130 से अधिक केंद्रीय, राज्य स्तरीय और निजी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
