त्विषा शर्मा की सास ने मांगी जमानत

  • सुनवाई से पीछे हटे दो जज…

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम
मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने जमानत मांगी है। मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन दो न्यायाधीश सुनवाई से पीछे हट गए। मामला तीसरे न्यायालय को भेजा गया, तो नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने की वजह से वहां भी सुनवाई नहीं हो पाई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकुर पांडेय ने बताया कि गिरिबाला सिंह ने सोमवार को जिला न्यायालय में नियमित जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। मंगलवार को इस पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन प्रशासनिक और न्यायिक कारणों से मामला अंतिम रूप से किसी एक न्यायाधीश के समक्ष नहीं आ सका। बताया जा रहा है कि सबसे पहले प्रकरण अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेखा मिश्रा के समक्ष पहुंचा। उन्होंने गिरिबाला सिंह से अपने पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया। इसके बाद मामला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुचिता श्रीवास्तव के समक्ष भेजा गया। उन्होंने भी लगभग इन्हीं आधार पर खुद को अलग किया। बाद में फाइल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीलम शुक्ला के पास भेजी गई, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। 12 मई 2026: मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 13 मई 2026:  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। 14 मई 2026: गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी गई। 22 मई 2026: पुलिस ने आरापित समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार किया। उसी दिन केस सीबीआई को सौंप दिया गया। 28 मई 2026: सीबीआई ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया। 02 जून 2026: पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तब से वे केंद्रीय जेल में बंद हैं।
दो जज ने सुनवाई से खुद को अलग किया
शाम करीब साढ़े छह बजे प्रकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामप्रताप मिश्रा के समक्ष पहुंचा, लेकिन तब तक न्यायालय की कार्यवाही समाप्त हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को फिर इस मामले को किसी न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा। 100 वर्षीय मां की देखभाल के नाम पर मांगी राहत जमानत अर्जी में गिरिबाला सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के साथ पारिवारिक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी मां की उम्र लगभग 100 वर्ष है। उन्हें निरंतर देखभाल की आवश्यकता है। इसके अलावा हाल ही में उनके घर में चोरी की घटना होने का हवाला देते हुए संपत्ति और परिवार की देखरेख के लिए जेल से बाहर रहने की जरूरत बताई गई है।

Related Articles