
- तुअर में 1500 रुपए क्विंटल की गिरावट
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। बाजार के कारोबारियों अनुसार अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में दालों, विशेषकर तुअर (अरहर) की कीमतों में भारी मंदी का दौर चल रहा है। कमजोर मांग और मंडियों में आपूर्ति (आवक) के कारण तुअर दाल के भाव में काफी गिरावट आई है। तुअर दाल के भाव में प्रति क्विंटल 1,500 तक की गिरावट देखी जा रही है, जो पिछले उच्च स्तरों से काफी कम है। वहीं ऊंचे भाव पर माल खरीदने वाले व्यापारी अब इस गिरावट के कारण नुकसान झेल रहे हैं। तुअर की थोक कीमतें 2025-26 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित 8,000 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे आ गई हैं, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय फसल की आवक के साथ-साथ आयात ने भी बाजार पर दबाव बनाया है, जिससे कीमतें नीचे आ गई हैं। हालांकि थोक में भारी गिरावट है, लेकिन खुदरा बाजार में दालों की कीमतों में आनुपातिक गिरावट अभी पूरी तरह से नहीं पहुंची है, लेकिन 100 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच चुके भाव में थोड़ी राहत है।
व्यापारियों के पास पहले के उच्च भाव का स्टॉक होने से अब वे नई खरीदारी से बच रहे हैं। स्थानीय थोक बाजार हनुमानगंज स्थित थोक दाल-चावल व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वरदास संगतानी के अनुसार ग्राहकी अभाव से माल का उठाव कमजोर होने से तुअर सहित सभी दालों के भाव में गिरावट का रूख है। उनके अनुसार गर्मी की मूंग फसल 15 दिन में आ जाएगी। अत: नई फसल आने के बाद मूंग दाल के भाव में और कमी आने की उम्मीद है। संगतनी के अनुसार स्थानीय थोक जिंस बाजार में दालों की कुल आवक 1 गाड़ी है। जिसमें में 300 से 400 कट्टा आयातित दाल हो इंदौर से आ रहा है और महाराष्ट्र से पहुंच रही दालें शामिल है। संगतानी बताते है कि मौजूदा समय में तुअर दाल अपने उच्चस्तर से 1500 रुपए क्विंटल नीचे भाव यानी बिक रहा है। उनके अनुसार बीते माह व्यापारियों ने वैश्विक हालातों के मद्देनजर में ऊंचे भाव पर माल की खरीदी की थी, लेकिन मौजूदा समय में भाव नीचे होने से व्यापारियों को 500 से 800 रुपए क्विंटल का घाटा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा मई माह में खरीदारी बढऩे की उम्मीद चलते यह भी उम्मीद है कि दालों के दाम बढ़ेगें।
दालों के थोक भाव पर नजर
– तुअर दाल 10600 से 11500 रुपए
– मसूर दाल 7800 से 8000 रुपए
– चना दाल 6600 से 7100 रुपए
– उड़द छिलका 9700 से 10500 रुपए
– उड़द धुली 10500 से 12500 रुपए
– मूंग छिलका 9100 से 9500 रुपए
– मूंग दाल धुली 9700 से 10500 रुपए
