
- जैन आचार्य समय सागर महाराज से की भेंट
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को अचानक भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने समिधा में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की और भोपाल में चातुर्मास कर रहे जैन आचार्य समय सागर महाराज से भेंट की। संघ प्रमुख जबलपुर में संघ के महाकौशल प्रांत की बैठक में भाग लेने के उपरांत बुधवार को भोपाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने समिधा में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर स्वप्निल कुलकर्णी, विमल गुप्ता और कैलाश लोवंशी सहित दूसरे पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके उपरांत संघ प्रमुख ने जैन मंदिर पहुंचकर जैन आचार्य समय सागर जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद दिया। बताया गया है आचार्य श्री ने उन्हें गौ-रक्षा, हथकरधा को बढ़ावा देने और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार को लेकर मार्गदर्शन दिया। उल्लेखनीय है कि संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक इंदौर में 2 नवम्बर से प्रारम्भहोगी। 4 नवम्बर तक चलने वाली इस बैठक में संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक मौजूद रहेंगे। इसी तरह संघ की रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक सह प्रांत प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे।
