एमपी में तूफान अर्नब का असर झमाझम बारिश की चेतावनी

तूफान अर्नब का असर
  • रतलाम-धार में बढ़ी ठंड, 6 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से पर दस्तक देने की संभावना है। इस तूफान के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। मध्य प्रदेश पर भी इस तूफान का असर नजर आएगा। मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 31 अक्टूबर तक मौसम में उलटफेर देखी जाएगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
29 अक्टूबर को इन जिलों में येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
30 अक्टूबर को चेतावनी: मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
31 अक्टूबर तक बारिश का दौर
मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश जबकि 27 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। कभी-कभी हवा की रफ्तार के 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
अगले 24 घंटे का हाल
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बौछारें पडऩे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं।
28 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को ही एमपी के सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Related Articles