राहुल गांधी के मंच पर दिखेगा जेनजी का जलवा

राहुल गांधी
  • राघव चैतन्य, रैपर लश-करी परफॉर्मेंस देंगे

भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेस ने तेज कर दी हैं। इसके साथ ही सरकार पर हमले भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हुई है। महंगी होती शिक्षा से युवाओं का भरोसा कम हुआ है। शिक्षा संस्थानों में वैचारिक हस्तक्षेप बढऩा तो और चिंता का विषय है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम युवाओं की समस्याएं उठाने का एक मंच है। यही वजह है कि सरकार इससे डर रही है। पीसीसी चीफ पटवारी ने कार्यक्रम की तैयारियों के बीच रविवार को इंदौर में मीडिया से चर्चा में यह बात कही। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम 19 सितंबर को रीजनल पार्क के सामने आयोजित होगा। इसमें राहुल करीब एक घंटा युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। युवाओं से जुड़े मुद्दों पर मंच से प्रजेंटेशन भी होगा। इसके बीच युवाओं को बांधे रखने के लिए प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर राघव चैतन्य अपने चिर परिचित गीत दिल से.. और एक टुकड़ा धूप प्रस्तुत करेंगे तो इंदौर के रैपर लश-करी हिपहॉप के जरिए युवाओं को वार्मअप करेंगे। वहीं डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ड्रीम टीम भी धमाल मचाएगी। पटवारी ने कहाकि प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल जर्जर हैं, शिक्षकों की कमी है। बावजूद इसके शिक्षा महंगी होती जा रही है। प्रतियोगी, प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं पर भी भरोसा नहीं बचा।
शिक्षा संस्थानों को विशेष विचारधारा के प्रभाव में लाने का हो रहा प्रयास
पटवारी ने कहा कि शिक्षा किसी विचारधारा की प्रयोगशाला नहीं, बल्कि ज्ञान, तर्क, शोध और वैज्ञानिक सोच का केंद्र होनी चाहिए। मगर शिक्षा संस्थानों को ज्ञान और शोध के केंद्र के बजाय एक विशेष विचारधारा के प्रभाव में लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार को शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। सरकारी रिकॉर्ड और रिपोट्र्स का हवाला देते हुए पीसीसी चीफ ने कहाकि करीब 30 लाख युवा बेरोजगार हैं। रोजगार के लिए युवाओं का पलायन बढ़ा है। छात्रों की गूंज में ऐसे तमाम मुद्दों पर चर्चा करने युवाओं में खासा उत्साह है। डेढ़ लाख से च्यादा पंजीयन हो चुके हैं।

Related Articles