रायपुर के बिजनेसमैन भोपाल में गिरफ्तार, 10 दिन रिमांड पर

1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के केस में फरार रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा और अदालत में पेश करने के बाद 10 दिन की रिमांड पर लिया है। दरअसल, यह मामला कटनी के विजयराघवगढ़ से विधायक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा है। गोयनका ने फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के जरिए पाठक परिवार की कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की।  पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 120-बी, 467, 468 और 471 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है। गोयनका और उसके सहयोगियों के खिलाफ मध्य प्रदेश के कटनी में भी जालसाजी के दो केस दर्ज हैं। सहयोगी निदेशकों की अग्रिम जमानत याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ आरोपी लंबे समय से फरार हैं।

Related Articles