अब न कफ्र्यू न दंगा, बुलंदशहर में सब चंगा: सीएम योगी

सीएम योगी

बिच्छू डॉट कॉम। यूपी के बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ की लागत वाली 57 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।सीएम ने कहा कि आज जो यूपी नंबर एक बना है, यही यूपी 2017 के पहले सबसे पीछे होता था, हम बॉटम से टॉप में पहुंचे हैं। आज यूपी  मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में देश के अंदर नंबर एक पर है। देश के अंदर जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उनमें से 55 फीसदी यूपी के अंदर बन रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट देश के अंदर जितने बन रहे हैं, उनमें से 60 फीसदी यूपी के अंदर बन रहे हैं। सीएम ने कहा-2017 से पहले पश्चिमी यूपी में बेटियों को पढऩे के लिए दूर रिश्तेदारों के पास भेज दिया जाता था, व्यापारी घर से निकलने से पहले ये सोचता था कि हे प्रभु शाम को अपने परिवार का चेहरा देख सकूं इतनी ताकत देना। हर जिले में एक माफिया, हर थाने में माफिया का कोई गुर्गा वसूली करता था।

Related Articles