
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चवन्नी को रुपया बना दिया वाले बयान पर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन पर जाट समाज को टारगेट करने का आरोप लगाया। वहीं, अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी जयंत चौधरी का साथ दिया है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। जयंत चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर पूरे जाट समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अगर सियासत की लड़ाई में उन्हें कुछ कहना ही था तो उनका नाम लेकर कहते। इस तरह जाट समाज को टारगेट करना एबीसीडी हमने सिखाई सही नहीं है। उन्होंने अखिलेश को अहंकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने इस अहंकार को करीब से देखा है और यही राजनीतिक पतन की वजह बनता है।
