राजपाल जी! आपका पैसा भी अता पता लापता हो गया

राजपाल यादव

बिच्छू डॉट कॉम। सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस के सात मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को बुधवार को अल्टीमेटम दिया। कोर्ट ने कहा- 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपए जमा कराइए। इसके बाद ही हम दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ आपकी याचिका पर विचार करेंगे, जिसमें राजपाल को दोषी ठहराते हुए 3 महीने की सजा सुनाई गई थी। सुनवाई के दौरान राजपाल ने हाथ जोडक़र बेंच के सामने प्रणाम किया। बताया कि फिल्म अता पता लापता में 200-250 करोड़ का नुकसान हुआ था। प्रोड्यूसर्स के साथ उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद उनसे 5 करोड़ की देनदारी वसूली जा रही है। इस पर सीजेआई ने मजाकिए लहजे में कहा- आपकी फिल्म की तरह आपका पैसा भी अता पता लापता हो गया। सीजेआई ने सलाह दी कि वे अच्छी फिल्में बनाएं और लोगों का मनोरंजन करें। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पेश होने वाले वकील भी अच्छे कलाकार होते हैं। उन्हें भी फिल्मों में कास्ट किया जा सकता है। मामला 2010 में राजपाल की फिल्म अता पता लापता के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिए गए 5 करोड़ के लोन से जुड़ा है। इसमें 1.05 करोड़ के सात चेक बाउंस हो गए। ब्याज और दूसरे चार्ज के साथ बकाया रकम समय के साथ बढ़ती गई।

Related Articles