देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रेन से एक गाय टकरा गई। लोको पायलट ने सूझबूझ से अचानक आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने ट्रैक से गाय को हटाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही ट्रैक की जांच और सफाई भी की गई। यह घटना बीकेटी इलाके के नंदना क्रॉसिंग के पास 2 बजे की है। रेलवे कर्मचारी ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर ट्रेन सेवा सामान्य करने में लगे जुट गए। इस दौरान ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही। वंदे भारत 2:30 बजे बीकेटी से लखनऊ के लिए रवाना हुई।
09/10/2026
0
3
Less than a minute
You can share this post!
