पेपर लीक रोकने नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा सुधारों के लिया बड़ा फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नंदन नीलेकणि की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनेगी। दरअसल, पीएम ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- दोस्तों! स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने स्टूडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे जेलों में सड़ रहे हैं। हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिए हैं। हम सोमवार को संसद में कठोर सजा के साथ प्रावधान ला रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के बारे में भी सोचना है। हमारी परीक्षा सिस्टम विश्वस्त हो, इसमें सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो। इधर, प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद संभाल लिया है। पद संभालने के बाद, जोशी ने कहा कि मैं मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा कर रहा हूं है और विभाग के बारे में जानकारी ले रहे हूं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मेरे लिए एक नया विषय है। यह एक बहुत बड़ा विभाग है, इसलिए इसे पूरी तरह समझने के बाद ही मैं आपसे विस्तार से बात करूंगा।

Related Articles