वैष्णो देवी भवन पर भारी भीड़, बिना एडवांस बुकिंग के न बनाएं यात्रा का प्लान

वैष्णो देवी भवन

बिच्छू डॉट कॉम। अगर आप माता वैष्णो देवी की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो ऑनलाइन बुकिंग करवाकर ही निकलें। क्योंकि स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों के चलते इन दिनों कटड़ा से मां वैष्णो का भवन श्रद्धालुओं से पूरी तरह से पैक है। भीड़ के कारण निर्धारित समय से पूर्व पंजीकरण काउंटर तक बंद करने पड़ रहे हैं। अगले दो सप्ताह तक कई जरूरी सेवाएं एडवांस बुक हैं। दरबदर होने से बचने के लिए श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रा पर्ची, आवास, हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे, घोड़ा, पि_ू व पालकी की अग्रिम बुकिंग की सुविधा प्रदान की है। कटड़ा, यात्रा मार्ग और भवन पर श्रद्धालुओं को अधिक समय के लिए रुकने नहीं दिया जा रहा है। श्राइन बोर्ड के अधिकारी भवन पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह के दौरान तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Related Articles