भारत में ई-100 फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को हरी झंडी, घटेगा प्रदूषण

देश में हरित ईंधन और प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र ने एक बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे अब 100 फीसदी इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के निर्माण, टेस्टिंग और संचालन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कई प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां जल्द ही भारतीय बाजार में अपने ई-100 मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। नए संशोधन के तहत उत्सर्जन प्रावधानों को अपडेट किया गया है। अब नए मानकों में ई-85 ईंधन के साथ-साथ ई-100 को भी शामिल कर लिया गया है। ई-85 और ई-100 ईंधन केवल उन्हीं वाहनों के लिए मान्य होंगे जो विशेष रूप से इस उच्च-इथेनॉल मिश्रण पर चलने के लिए डिजाइन और प्रमाणित किए गए हैं। सामान्य पेट्रोल, डीजल या ई-20 ईंधन पर चलने वाली वर्तमान गाडिय़ां ई-85 या ई-100 ईंधन का उपयोग नहीं कर सकेंगी।


Related Articles