मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा वितरण में घूसखोरी का मामला सामने आया है। लोकायुक्त सागर की टीम ने पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई हॉस्पिटल चौक, पन्ना में की गई, जहां पटवारी रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। उसके पास से रकम बाइक की डिग्गी से बरामद की गई। लोकायुक्त के अनुसार, पटवारी ने किसान दयाराम आदिवासी से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने के साथ परिजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराने के बदले 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। फरियादी पहले ही 30 हजार दे चुका था। शेष 47 हजार लेते समय लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को पहले 1 लाख 35 हजार रुपए का स्वीकृत हुआ था। दयाराम आदिवासी ने बढ़ी हुई 63 हजार की मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था।
11/09/2026
0
36
Less than a minute
You can share this post!
