सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिटायरमेंट की घोषणा की। जान लें कि एक दिन पहले ही मायावती ने एक पोस्ट के जरिए अशोक सिद्धार्थ पर निशाना साधा था और फिर उन्हें सियासत से रिटायरमेंट लेने की सलाह देते हुए एक शर्त भी रख दी थी। अपने पोस्ट में मायावती ने ये भी दावा किया था कि अशोक सिद्धार्थ के स्वार्थ और महत्वाकांक्षा का खामियाजा उनके दामाद आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ रहा है। अशोक सिद्धार्थ ने पर लिखा, बहन जी आपको अवगत कराना है कि, मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढक़र है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। आपके मार्गदर्शन में, मैं बीते पैंतीस वर्षों से बीएसपी, मान्यवर कांशीराम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहा हूं। आपने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे अपने पूरे सामथ्र्य के साथ निभाने की कोशिश की है। अपने पोस्ट में अशोक सिद्धार्थ ने आगे लिखा, आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी बड़ी बहन हैं, आपने मुझ जैसे अदने से व्यक्ति को क्या कुछ नहीं दिया, आपकी वजह से ही मैं विधान परिषद और राज्य सभा तक का सदस्य रहा हूं। आपने मुझे इस लायक समझा कि आपने मुझ जैसे मामूली से कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य बनाया।
