नाराजगी… महंगाई भत्ता में वृद्धि न करने पर काली दीपावली मनाएंगे कर्मचारी

काली दीपावली मनाएंगे कर्मचारी

बिच्छू डॉट कॉम। दीपावली पूर्व कर्मचारियों ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर भुगतान की मांग की है। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी और सरंक्षक मोहन अय्यर ने बताया कि राज्य सरकार ने कई बार यह घोषणा की है कि केंद्र के बराबर ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा, लेकिन केंद्र 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रहा है, तो मध्य प्रदेश में 58 प्रतिशत ही मिल रहा है। ऐसे में अब मप्र के कर्मचारियों को भी 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए, जोकि केंद्र के बराबर हो जाएगा। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अनुसार पिछले 10 महीने में कई त्यौहार आ गए, दीपावली आने वाली है, लेकिन अभी तक सरकार ने महंगाई भत्ता महंगाई राहत को लेकर घोषणा नहीं की है। मध्य प्रदेश में भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को 58 से 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता राहत दी जा चुकी है।

Related Articles