
बिच्छू डॉट कॉम। नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितता व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयुक्त संकेत भोंडवे ने टिमरनी व कानड़ नगर परिषद के पूर्व सीएमओ समेत अन्य जिम्मेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। आयुक्त मुताबिक, टिमरनी के सेवानिवृत्त सीएमओ राजाराम सोनपुर को स्वच्छता सामग्री खरीदी में लोकायुक्त की जांच के बाद 5 साल तक 10 प्रतिशत पेंशन कटौती की सजा दी गई है। कानड़ में पेयजल योजना में गड़बड़ी पर रिटायर्ड सीएमओ पवन मिश्रा की 3 प्रतिशत पेंशन स्थायी रूप से रोकी गई है, जबकि तत्कालीन सीएमओ ओपी नागर की वेतन वृद्धि रोकी गई है। खरगोन में प्रतिमा स्थापना में लापरवाही पर सहायक यंत्री मनीष महाजन व उपयंत्री जितेंद्र सोडा की एक-एक वेतन वृद्धि रोकी गई है।
