
बिच्छू डॉट कॉम। इंदौर में बुधवार को आयोजित मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में नगरीय निकाय एंव आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे की भाषण की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह तक कह दिया, आप रिटायरमेंट के बाद अच्छे पॉलिटि शियन बन सकते हो। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि संजय दुबे ने इतनी प्रभावशाली बात रखी कि उनके मन का भार कम हो गया। इसी दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि संजय दुबे प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब संजय दुबे का सरकारी खरीदी में कथित अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों को चेतावनी देने वाला पुराना वीडियो भी चर्चा में रहा था।
