
बिच्छू डॉट कॉम। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैलेट चुनाव होने पर भी भाजपा की खोल दी है, जिनमें वह ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता रहा है। सारंग ने मप्र से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के विरोध संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया सिख समाज के प्रति विरोध और अपमान की भावना को दर्शाता है। कांग्रेस के इतिहास में सिख समाज के साथ अन्याय और अपमान की घटनाएं रही हैं। इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बहिष्कार का उल्लेख करते हुए कहा कि सिख समाज पहले भी कांग्रेस के रवैये के प्रति अपना विरोध जता चुका है। सारंग ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से हो या ईवीएम से, कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष झूठ एवं फरेब की राजनीति कर रहे हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी भाजपा की जीत जनता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है।
