वेलिंगटन में खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। कीवी टीम द्वारा दिए गए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और महज 13.2 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के नायक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा रहे, जिनकी तूफानी पारियों ने क्रिकेट जगत में कई नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिए। भारत ने महज 2.2 ओवरों यानी 14 गेंदों में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज टीम फिफ्टी का संयुक्त वल्र्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद भी चौके-छक्कों की बरसात जारी रही और टीम इंडिया ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 118 रन कूट डाले। पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पावरप्ले का यह सबसे बड़ा स्कोर है। सिर्फ 5 ओवरों में ही भारतीय टीम के 100 रन पूरे हो गए। कीवी टीम के 199 रनों के लक्ष्य को भारत ने 40 गेंदें शेष रहते ही प्राप्त कर लिया।
28/10/2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
