पैरा एशियन गेम्स: भारतीय जर्सी पर दिखी सिंधु घाटी सभ्यता की झलक

पैरा एशियन गेम्स

बिच्छू डॉट कॉम। जापान के आइची-नागोया में पांचवें पैरा एशियन गेम्स 2026 का औपचारिक उद्घाटन रविवार को जापान के राजा नारुहितो ने किया। नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित इस उद्घाटन समारोह के साथ ही 18 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले इन महाद्वीपीय खेलों के मुकाबलों का आगाज हो गया है। पैरा एशियन गेम्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब एशिया के सभी 45 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जापान की पीएम साने ताकाइची ने सभी देशों के खिलाडिय़ों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत ने अपना अब तक का मजबूत दल भेजा है, जिसमें 112 पुरुषों और 56 महिलाओं सहित कुल 168 खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी भारतीय एथलीट कुल 11 अलग-अलग खेलों में अपनी खेल प्रतिभा और चुनौती पेश करेंगे। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पैरा बैडमिंटन के दिग्गज खिलाड़ी प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा ने संयुक्त रूप से भारतीय दल की अगुवाई करते हुए तिरंगा लहराया। शुरुआत में प्रमोद के साथ पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को ध्वजवाहक बनाया गया था, लेकिन 19 अक्टूबर को उनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले और यात्रा में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए अंतिम समय में उनकी जगह सिमरन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।  

Related Articles