- बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मृत्यु की निष्पक्ष जांच की जाए: जीटू
भोपाल/बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बालाघाट के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मासूम बच्चों की मौतों को अत्यंत गंभीर और पीड़ादायक घटना बताते हुए भाजपा सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। हाईकोर्ट द्वारा भी इस मामले में राज्य सरकार और बालाघाट जिला प्रशासन से जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को यह बताना होगा कि आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति क्या है? बीमार बच्चों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं पहुंची? प्रशासन को बीमारी और संक्रमण की स्थिति का समय पर पता क्यों नहीं चला? प्रभावित परिवारों को बेहतर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कहां कमी रही? उन्होंने कहा कि आखिर कब तक व्यवस्था की विफलताओं का खामियाजा प्रदेश के गरीब और आदिवासी परिवारों के मासूम बच्चे भुगतते रहेंगे? जिन क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहां समय पर उपचार, जांच, दवाइयां, टीकाकरण और पोषण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
पिछले पांच साल में 300 करोड़ का अनाज खराब
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में पिछले पांच साल में सरकारी और निजी गोदामों में करीब 300 करोड़ रुपये का अनाज खराब हो गया। उनके मुताबिक एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राशन नमी, बारिश और चूहों के कारण बर्बाद हुआ। सिंघार ने कहा कि अनाज के रखरखाव और परिवहन पर सरकार 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में कुपोषण की समस्या है, तो इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न कैसे खराब हुआ।
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन का मुद्दा भी सिंघार ने उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने फैसले शिक्षकों पर थोप रही है। सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस शिक्षकों के साथ खड़ी है और शिक्षकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, शिक्षक पात्रता परीक्षा, राशन की बर्बादी और केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के मुद्दे उठाए। सिंघार ने बताया कि राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे और प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे।
13 दिन में राहुल का दूसरा मप्र दौरा, कल बालाघाट आएंगे
मप्र के बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अक्टूबर को बालाघाट आएंगे। वे बैहर और बिरसा के प्रभावित आदिवासी इलाकों में जाकर मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। बालाघाट में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 32 बच्चों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी का 13 दिन में मप्र में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 19 सितंबर को इंदौर आए थे। यहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम से पहले उन्होंने लिखा था-30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण मौतें हो रही हैं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही। सरकार सोती रही। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि राहुल गांधी मृत बच्चों के परिवार वालों से मिलकर जमीनी हालात समझेंगे। उनसे जानेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभआदिवासी परिवारों तक क्यों नहीं पहुंचा। बच्चों को पोषण, दलिया, मच्छरदानी और टीकाकरण जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाईं।
30/09/2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
Related Articles
2025 के प्रस्तावों में से 33 प्रतिशत जमीन…
- 30/09/2026
भोपाल में निवेश समिट को देखते हुए बनेगी…
- 30/09/2026
अफसर समय पर लंबित योजनाओं की नहीं दे…
- 30/09/2026
अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे, प्रदेश…
- 30/09/2026
