विजय शाह की फाइल शासन ने भेजी, फैसला करेंगे गवर्नर

विजय शाह

बिच्छू डॉट कॉम। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई संबंधी निर्णय के लिए फाइल तीसरे दिन गवर्नर ऑफिस को भेजे जाने की सूचना है। मामले पर अंतिम निर्णय गवर्नर के स्तर पर ही लिया जाना है। गवर्नर पटेल अभी गुजरात प्रवास पर हैं, वह सोमवार (31 अगस्त) को भोपाल लौटेंगे। उसी दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। इसलिए इस बात की संभावना बहुत कम है कि 31 अगस्त को ही मामले में तत्काल फैसला हो जानकारों जाए। का कहना है कि ऐसी स्थिति बनने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार यही पक्ष रख सकती है कि प्रकरण की फाइल गवर्नर ऑफिस को भेज दी गई है। जैसे ही गवर्नर ऑफिस निर्णय की सूचना देगा, कोर्ट को अवगत करा दिया जाएगा।

Related Articles