
बिच्छू डॉट कॉम। रीवा संभाग के आयुक्त शीलेंद्र सिंह और रीवा जिले के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी गुरुवार को रात करीब आठ बजे मझगवां परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र खमरिया पहुंचे। सूचना मिलते ही राखी के त्योहार के लिए पूर्व तैयारी में लगीं सहायिका मधु पांडेय दौड़ते-हांफते पहुंची केंद्र का ताला खोला गया। कमिश्नर ने सक्षम आंगनबाड़ी में मौजूद सुविधाओं जैसे टीवी के होने, वॉटर कूलर, बाल शौचालय होने आदि की जानकारी ली। आयुक्त ने कार्यकर्ता से पूछा-बच्चों को क्या शिक्षा देती हैं? उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्र खुलने का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे है। इस तरह से रात में निरीक्षण करने की शिकायत मानव अधिकार आयोग में किए जाने की तैयारी है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि केंद्र का निरीक्षण कभी भी किया जा सकता है।
