मप्र कांग्रेस ने इंदौर के ग्राम कुमेड़ी तहसील सांवेर (वर्तमान मल्हारगंज) में जमीन को लेकर कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में मामले की लोकायुक्त से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2007 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जेकेएम इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अभिषेक मोदी के माध्यम से करीब 490 करोड़ रुपए के निवेश का समझौता हुआ था। इसमें 280 करोड़ रुपए के विदेशी निवेश और बिग मॉल बनाकर 4,000 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव था। नायक का आरोप है कि प्रस्तावित परियोजना पूरी होने की बजाय जमीन पर होटल, आवासीय कॉलोनियां और अन्य भवन विकसित किए गए। उन्होंने कहा कि यह जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की योजना क्रमांक 151 में शामिल थी। योजना में बदलाव कर जमीन उपलब्ध कराने, उसके डायवर्शन, कॉलोनी विकास और बिक्री की वैधता की जांच होनी चाहिए।
16/10/2026
0
0
Less than a minute
You can share this post!
