सहकारिता चुनाव की सरगर्मी, भाजपा ने घोषित की कोर टीम

मध्यप्रदेश में करीब एक दशक बाद सहकारिता चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सहकारिता प्रकोष्ठ की 8 सदस्यीय कोर टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलों में सहकारिता के चुनावों से पहले प्राथमिक कृषि साख समितियों के पुनर्गठन और नए किसानों को जोड़ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इसका लक्ष्य अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ना है। मप्र भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित कोर कमेटी में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के अलावा सांसद शिव मंगल सिंह तोमर, विधायक रमाकांत भार्गव, अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नेशनल लेबर कोऑपरेटिव फेडरेशन संचालक विवेक चतुर्वेदी एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशन सिंह भटोल शामिल है। वहीं दो महीने पहले राज्य सरकार ने रिटायर्ड आईएएस संजय गुप्ता को नया सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी नियुक्त किया है।

Related Articles