बिच्छू डॉट कॉम। प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रावास, आश्रम और आवासीय परिसरों में भोजन की निगरानी के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। अधीक्षक रोज दोनों वक्त भोजन के साथ सेल्फी लेकर जिला अधिकारी को भेजेंगो जनजातीय जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने रविवार को खंडवा में इसके निर्देश दिए। विभाग दो दिन में प्रदेशभर के हॉस्टलों के लिए आदेश जारी करेगा। खंडवा के संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास में छात्रों के भोजन में इल्ली-कीड़े मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। शाह ने वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट छात्रावास सहित कन्या छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्राओं से सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन भी किया।
