चंडीगढ़ के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर-27 में मौजूद भवन विद्यालय को मंगलवार सुबह धमकी भरा कॉल मिलने से हडक़ंप मच गया। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी कॉल किस नंबर से आया और इसमें किस तरह की धमकी दी गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस कॉल की सत्यता और स्रोत की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय में बम की धमकी भरे कॉल की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Related Articles