
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (एमपीयूडीसी) की नवपदस्थ अपर प्रबंध संचालक मिशा सिंह ने सोमवार को कंपनी मुख्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर कम्पनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह ने उनका स्वागत किया। अपर प्रबंध संचालक मिशा सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कंपनी की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों और परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
