
बिच्छू डॉट कॉम। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना देश के शहरी पथ विक्रेताओं को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोडऩे, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित हुई है। योजना के माध्यम से पात्र पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध ऋण, डिजिटल वित्तीय सेवाओं तथा यूपीआई-लिंक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लाखों परिवारों की आजीविका सुदृढ़ हुई है। योजना के प्रभाव को और अधिक व्यापक बनाने तथा शेष पात्र पथ विक्रेताओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगरीय विकास एवं आवास विभाग, द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक ‘विशेष पीएम स्वनिधि पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों, नगरीय निकायों एवं संबंधित सेंसेस टाउन में एक मिशन मोड कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जाएगा। आत्मनिर्भर शहरी मध्यप्रदेश की ओर’ निर्धारित की गई है।
