दूषित पानी सप्लाई करने वालों पर हो एफआईआर: जीतू पटवारी

जीतू पटवारी

बिच्छू डॉट कॉम। राजधानी में बड़ा तालाब और कोलार जलापूर्ति से जुड़े पानी के नमूनों में फीकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने चिंता जताते हुए कहा है कि भोपाल को इंदौर का भागीरथपुरा जैसा नहीं बनने देंगे। पटवारी ने इसे सीधे-सीधे राजधानी की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहाकि राजधानी की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है और सरकार अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी निभाने में भी असफल रही है। सरकार के दावों के उलट शहर की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है। यदि समय रहते इस गंभीर लापरवाही को नहीं रोका गया तो जलजनित बीमारियों का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि राजधानी के नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी कौन लेगा ? सरकार कोपूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकी जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराना चाहिए।

Related Articles