अब एक आईडी से भारत-नेपाल आना-जाना होगा आसान

भारत और नेपाल के बीच आवाजाही को और आसान बनाने के लिए नेपाल सरकार ने भारत से एक अहम अनुरोध किया है। नेपाल ने कहा है कि उसके बायोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र को भी भारत आने-जाने के लिए वैध दस्तावेज माना जाए। नेपाल के आव्रजन विभाग के अनुसार, यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय से होते हुए विदेश मंत्रालय के जरिए कूटनीतिक माध्यम से नई दिल्ली भेजा गया है। फिलहाल नेपाली नागरिकों को भारत की हवाई यात्रा के लिए नागरिकता प्रमाण-पत्र या पासपोर्ट रखना जरूरी है। वहीं भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड चाहिए होता है। अगर भारत इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, तो नेपाल का राष्ट्रीय पहचान पत्र पासपोर्ट और नागरिकता प्रमाण पत्र के बाद तीसरा आधिकारिक दस्तावेज बन जाएगा। इससे नेपाली नागरिक थल और वायु दोनों मार्गों से आसानी से भारत आना-जाना कर सकेंगे।

Related Articles